Search

 
 
 

Jamtara News : जामताड़ा एसपी का पुलिस अधिकारियों को निर्देश- साइबर ठगी के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करें

Jamtara News: एसपी ने जिले में दर्ज साइबर अपराध के लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की. लंबित मामलों के अभिलेखों का अवलोकन कर अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
 
समीक्षा बैठक करते एसपी शंभू कुमार सिंह.

Jamtara News : जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह ने जिले में साइबर अपराध पर रोक के लिए शनिवार को अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. 

 

इसे भी पढ़ें


एसपी ने जिले में दर्ज साइबर अपराध के लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की. लंबित मामलों के अभिलेखों का अवलोकन कर अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. उन्होंने वांछित साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया.


उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को साइबर अपराध प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया. कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार छापेमारी करें और शिकायत मिलने पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में साइबर डीएसपी, साइबर थाना प्रभारी सहित साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही