Search

 
 
 

Jamtara News : फतेहपुर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से हथियार के बल पर गहनों से भरे बैग की लूट

जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ज्वेलरी कारोबारी से हथियार के बल पर गहनों से भरा बैग की लूट हुई है. बताया जा रहा है कि बैग में सोना-चांदी के जेवर थे, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है.  हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Jamtara :  जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात ज्वेलरी कारोबारी से हथियार के बल पर गहनों से भरा बैग की लूट हुई है. बताया जा रहा है कि बैग में सोना-चांदी के जेवर थे, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है.  हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

 

जानकारी के अनुसार, अमरजीत वर्मा दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान  बजरंगबली बस स्टैंड के पास दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने ओवरटेक कर रास्ता रोका और फिर बैग छीनने की कोशिश करने लगे.  अमरजीत वर्मा  ने विरोध किया तो एक अपराधी ने पिस्तौल निकाला और डरा धमकाकर उससे बैग छीन लिए.

 

इसके बाद अपराधी बैग के साथ बाइक की चाबी भी लेकर फतेहपुर हाई स्कूल की ओर भाग गए. घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही इलाके के लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी की जा रही है. 

 

घटना के बाद फतेहपुर बाजार के कारोबारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों ने पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. फतेहपुर थाना प्रभारी अमर कुमार तापेय ने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं है. लेकिन आसपास के फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस ने जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही