Search

 
 
 

Jamtara News : CLW से रेल इंजन खरीदने की तैयारी में जिंदल समूह, विदेशों में होगा निर्यात

Jamtara News: नवीन जिंदल के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पहलू लोकोमोटिव की संभावित खरीद और निर्यात से जुड़ा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिंदल समूह को रेल इंजनों की जरूरत है और इस उद्देश्य से चित्तरंजन रेल कारखाने के अधिकारियों के साथ बातचीत हो रही है.
 
चितरंजन रेल कारखाना पहुंचे नवीन जिंदल.

Jamtara News : जिंदल समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल ने बुधवार को जामताड़ा जिले के चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (CLW) का दौरा किया. उन्होंने कारखाने की उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीकी सुविधाओं और लोकोमोटिव निर्माण की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने एक तैयार लोकोमोटिव (रेल इंजन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया. उनके साथ CLW के GM मोहित चंद्रा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें


नवीन जिंदल ने जिंदल समूह के लिए चित्तरंजन रेल कारखाने से लोकोमोटिव खरीदने की इच्छा जाहिर की. उन्होंने बताया कि समूह को रेल इंजनों की आवश्यकता है और इसी सिलसिले में CLW के अधिकारियों से बातचीत करने वे यहां पहुंचे हैं. उनकी योजना चित्तरंजन में निर्मित लोकोमोटिव को खरीदकर अफ्रीका समेत दुनिया के अन्य देशों में निर्यात करने की है.


फैक्ट्री के 5 हजार कर्मचारियों की दक्षता की सराहना

कारखाने के निरीक्षण के दौरान नवीन जिंदल ने यहां कार्यरत पांच हजार से अधिक कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता और कार्यकुशलता की सराहना की. कहा कि यहां के कर्मचारियों के हाथों में विशेष हुनर है. आधुनिक तकनीक और कुशल श्रमशक्ति के दम पर यहां विश्वस्तरीय रेल इंजनों का निर्माण किया जा रहा है.


उन्होंने मोटर निर्माण से लेकर पूरे लोकोमोटिव के शुरुआती चरण से अंतिम चरण तक तैयार होने की प्रक्रिया को करीब से देखा. नवीन कहा कि भारतीय रेलवे में आधुनिक और विश्वस्तरीय तकनीक से लोकोमोटिव का निर्माण किया जाना देश के लिए गर्व की बात है. इससे भारत की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल रही है.


CLW से खरीदकर अफ्रीका में निर्यात करने की योजना

नवीन जिंदल के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण पहलू लोकोमोटिव की संभावित खरीद और निर्यात से जुड़ा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिंदल समूह को रेल इंजनों की जरूरत है और इस उद्देश्य से चित्तरंजन रेल कारखाने के अधिकारियों के साथ बातचीत हो रही है. CLW से लोकोमोटिव खरीदकर अफ्रीका सहित अन्य विदेशी बाजारों में भेजने की योजना है.


यदि यह बातचीत किसी ठोस समझौते तक पहुंचती है, तो चित्तरंजन रेल कारखाने में निर्मित इंजनों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल सकती है. हालांकि, फिलहाल लोकोमोटिव की संख्या, कीमत और खरीद की समयसीमा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.


अंतरराष्ट्रीय बाजार में CLW की बढ़ेगी पहचान

नवीन जिंदल का चित्तरंजन दौरा केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इससे रेल कारखाने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक संभावनाओं के नए द्वार खुलने की उम्मीद है. यदि जिंदल समूह और CLW के बीच लोकोमोटिव खरीद को लेकर बातचीत आगे बढ़ती है और समझौता होता है, तो इससे कारखाने के उत्पादों को विदेशी बाजारों तक पहुंचाने का रास्ता मजबूत हो सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही