Search

 
 
 

Jamtara News : SIR को लेकर झामुमो सतर्क, जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि एसआईआर में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ-1 व बीएलओ-2 को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
 
बैठक में भाग लेते झामुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा जिला झामुमो के दुमका रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले में एसआईआर कार्य की समीक्षा की गई. नरेंद्र मुर्मू ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित व पारदर्शी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.


उन्होंने कहा कि एसआईआर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ-1 व बीएलओ-2 को पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे और पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए.

 

बैठक में मौजूद नेताओं ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव रखे. जिला सचिव परेश यादव ने कहा कि संगठन स्तर पर बीएलओ के कार्यों की लगातार निगरानी की जाएगी और आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा. वरिष्ठ नेता रविंद्रनाथ दुबे ने मतदाताओं को जागरूक करने तथा उनका नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज कराने पर विशेष जोर दिया.

 

जिला प्रवक्ता आनंद टुडू ने ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई. बैठक में कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान, प्रदीप मंडल, बासुदेव मरांडी, रहीम अंसारी, सादिक अंसारी, सुधांशु शेखर, विजय राउत, ताहा अंसारी, तनवीर आलम, असीदुल अंसारी, अमन अंसारी, पांचू दास व अन्य उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही