Jamtara News : जामताड़ा जिला झामुमो की बैठक शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई. जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खनिज संशोधन (एमएमडीआर) एक्ट के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया. बैठक में आंदोलन की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों व कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि 7 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें
सभी प्रखंड अध्यक्षों व सचिवों को अपने-अपने क्षेत्र में कार्यक्रम की तैयारी की जिम्मेदारी सौंपी गई. पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को आंदोलन से जोड़ने का निर्देश दिया गया.
जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट को लेकर पार्टी गंभीर है. लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.
केंद्रीय समिति सदस्य आनंद टुडू ने कहा कि आंदोलन की सफलता के लिए संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. उन्होंने सभी प्रखंड पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

