Search

 
 
 

Jamtara News : जामताड़ा के 20 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा, 8756 परीक्षार्थी लेंगे भाग

Jamtara News: समाहरणालय सभागार में डीसी व एसपी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान उनके दायित्वों की जानकारी दी गई.
 
बैठक में भाग लेते डीसी, एसपी व अन्य.

Jamtara News : जामताड़ा जिला प्रशासन ने झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को कदाचारमुक्त व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए मुकम्मल तैयारियां की हैं. रविवार 1 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 8,756 परीक्षार्थी भाग लेंगे. परीक्षा दो पालियों में होगी.

 

इसे भी पढ़ें


परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में डीसी व एसपी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के दौरान उनके दायित्वों की जानकारी दी गई. उन्हें जैक, रांची की ओर से जारी एसओपी के अनुरूप परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.


डीसी ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, कदाचार पर प्रभावी रोक लगाने तथा परीक्षा केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही