Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर के नए बीडीओ कमलेश कुमार दास ने पदभार संभाला

नारायणपुर प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में कमलेश कुमार दास ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. प्रभारी बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता ने उन्हें चार्ज सौंपा.
 
पदभार ग्रहण करते नए बीडीओ कमलेश कुमार दास.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में कमलेश कुमार दास ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. प्रभारी बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता ने उन्हें चार्ज सौंपा. पदभार ग्रहण करने के बाद बीडीओ कमलेश कुमार दास ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता व समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी.


उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगा. प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नए बीडीओ का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं. सीओ देवराज गुप्ता ने उन्हें प्रखंड की विभिन्न योजनाओं व प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी. क्षेत्र के लोगों को नए बीडीओ से क्षेत्र के लंबित विकास कार्यों व जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही