Search

 
 
 

Jamtara News : विद्यासागर सेवा समिति के शिविर में कांवरियों को मिल रहीं नि:शुल्क सुविधाएं

श्रावणी मेला के अवसर पर विद्यासागर सेवा समिति ने कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया है. शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत, प्राथमिक उपचार, विश्राम व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : श्रावणी मेला के अवसर पर विद्यासागर सेवा समिति ने कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर लगाया है. शिविर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत, प्राथमिक उपचार, विश्राम व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवरिया इसका लाभ उठा रहे हैं.

 

Uploaded Image

शिविर में पहुंचीं महिला कांरिया.


समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने बताया कि सेवा शिविर का उद्देश्य बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाना है. समिति के सभी सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए हैं. दूर-दराज से आने वाले कांवरिया शिविर में रुककर विश्राम कर रहे हैं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं.

 


राजेंद्र मंडल ने बताया कि समिति हर वर्ष श्रावणी मेला में सेवा शिविर का आयोजन करती है और आगे भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा. उन्होंने समाज के लोगों से भी ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही