Search

 
 
 

Jamtara News :  ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से मजदूर की मौत, परिवार में मातम पसरा

जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के कटंकी गांव के समीप का है. यहां मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने ,े दिहाड़ी मजदूर की जान चली गई.
 
  • दो बेटियां के सर से उठा पिता का साया

Jamtara :  जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के कटंकी गांव के समीप का है. यहां मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने ,े दिहाड़ी मजदूर की जान चली गई. 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक खाली ट्रैक्टर कटंकी गांव होते हुए सतशाल की ओर जा रहा था. कटंकी के पास स्थित एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे रखी ईंटों से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर पर सवार सुपायडीह निवासी लालटू हेंब्रम उछलकर नीचे जा गिरा.

 

हादसे के दौरान लालटू जमीन में गड़े मवेशी बांधने वाले खूंटे से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तत्काल उसे लेकर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के समय मृतक शराब के नशे में था. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

मृतक लालटू हेंब्रम अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं जिले में लगातार बढ़ रही ट्रैक्टर दुर्घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही