Search

 
 
 

Jamtara News : समाहरणालय परिसर में आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ, डीसी ने किया उद्घाटन

डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित पलाश आजीविका कैफे के समीप शुक्रवार को आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया. कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है.
 
आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा जिले के किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है. डीसी आलोक कुमार ने समाहरणालय परिसर स्थित पलाश आजीविका कैफे के समीप शुक्रवार को आम बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया.

 

यह केंद्र बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम की बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खोला गया है. डीसी ने स्टॉल का निरीक्षण कर विभिन्न किस्मों के आमों की जानकारी ली. साथ ही समूह की महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

 

उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है. ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके. जेएसएलपीएस के सहयोग से किसानों को केवल उत्पादन ही नहीं, बल्कि विपणन से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सके.

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आमों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ बाहरी बाजारों तक पहुंचाने के लिए मार्केटिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं. साथ ही ऑनलाइन, टेलीफोनिक व अन्य माध्यमों से ऑर्डर प्राप्त कर समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करें, मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, जेएसएलपीएस के डीपीएम राहुल रंजन, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा पूनम सहित समूह की महिलाएं उपस्थित थीं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही