Search

 
 
 

Jamtara News : हूल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, डीसी बोले- जल, जंगल, जमीन की रक्षा को सजग रहें

डीसी ने कहा कि 30 जून 1855 का संथाल हूल आंदोलन अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों, शोषण व अत्याचार के खिलाफ आदिवासी समाज के आत्मसम्मान, स्वाभिमान व अधिकारों की ऐतिहासिक लड़ाई का प्रतीक है.
 
शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देते डीसी आलोक कुमार व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा जिले में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया. जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. डीसी आलोक कुमार, एसपी शम्भू कुमार सिंह, डीडीसी असीम किस्पोट्टा समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने संथाल हूल के अमर सेनानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव को नमन किया.

 


डीसी ने कहा कि 30 जून 1855 का संथाल हूल आंदोलन अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों, शोषण व अत्याचार के खिलाफ आदिवासी समाज के आत्मसम्मान, स्वाभिमान व अधिकारों की ऐतिहासिक लड़ाई का प्रतीक है. हूल दिवस केवल शहीदों को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का भी दिन है.

 

उन्होंने कहा कि वीर शहीदों का संघर्ष हमें आत्मसम्मान, जल, जंगल, जमीन व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए सजग व प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है. शहीदों के बलिदान और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है.


समारोह में परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, साइबर डीएसपी अमित कुमार, डीईओ विकेश कुणाल प्रजापति, सीओ अविश्वर मुर्मू, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही