Search

 
 
 

Jamtara News : हाइटेंशन तार की चपेट में आकर मिस्त्री घायल, हालत गंभीर

Jamtara News : उत्तम कुमार पंडित के मकान का निर्माण चल रहा है. मकान के ऊपर से ही 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है. निर्माण कार्य के दौरान पिलर के लिए लोहे का छड़ खड़ा किया जा रहा था. इसी क्रम में छड़ अचानक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया.
 
घायल मिस्त्री को इलाज के लिए ले जाते.

Jamtara News : जामताड़ा के दक्षिणबहाल गांव के लेदमा पाड़ा में शुक्रवार को मकान निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 11 हजार वोल्ट (हाईटेंशन) बिजली तार की चपेट में आकर मिस्त्री मंटू बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सन मून होटल के समीप की है.

 

इसे भी पढ़ें


जानकारी के अनुसार, वहां उत्तम कुमार पंडित के मकान का निर्माण चल रहा है. मकान के ऊपर से ही 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजरा है. निर्माण कार्य के दौरान पिलर के लिए लोहे का छड़ खड़ा किया जा रहा था. इसी क्रम में छड़ अचानक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया. वहां काम कर रहा मंटू बाउरी को करंट का जोरदार झटका लगा और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करंट लगने के बाद मंटू के हाथ-पैर खिंचने लगे. वहां मौजूद अन्य मजदूरों और लोगों ने तत्काल उसे उठाकर जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.


इधर, स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है. लोगों का कहना है कि इतने खतरनाक तार के नीचे मकान निर्माण के दौरान पर्याप्त सावधानी और सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए थे. थोड़ी सी भी लापरवाही मजदूर की जान ले सकती थी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही