Search

 
 
 

Jamtara News : फतेहपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत, दूसरा घायल

Jamtara News : करमाटांड़ प्रखंड के कठबरारी गांव निवासी चेतलाल मंडल और श्यामलाल मंडल बाइक से चाकुंडा गांव स्थित निवारण मंडल के घर जा रहे थे. इसी दौरान डुमरिया ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Jamtara News : गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. हादसा जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड के डुमरिया गांव के समीप हुआ.

 

इसे भी पढ़ें


गांव स्थित ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का एक-एक पैर बुरी तरह कुचल गया. आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद में इलाज के दौरान चेतलाल मंडल (45) की मौत हो गई, जबकि श्यामलाल मंडल (45) का इलाज जारी है.


मिली जानकारी के अनुसार, करमाटांड़ प्रखंड के कठबरारी गांव निवासी चेतलाल मंडल और श्यामलाल मंडल बाइक से चाकुंडा गांव स्थित निवारण मंडल के घर जा रहे थे. इसी दौरान डुमरिया ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.


घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी भुवन दत्ता मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से दोनों घायलों को  नारायणपुर सीएचसी पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही