Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी के निर्देश पर खनन विभाग की छापेमारी, अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

Jamtara News : जब्त ट्रैक्टर को आगे की कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है.
 
वैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Jamtara News : जिले में अवैध बालू के परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है. जामताड़ा उपायुक्त के निर्देश पर माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बुधवार अहले सुबह छापेमारी कर जामताड़ा थाना क्षेत्र के झरनापाड़ा के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है.

 

 

जब्त ट्रैक्टर को आगे की कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है.माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि जिले में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है.

 

जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर भी इस मामले को लेकर सख्त हैं. जहां कहीं से भी अवैध बालू के परिवहन की सूचना मिल रही है, वहां छापेमारी कर वाहनों को जब्त किया जा रहा है.उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन कर बालू का परिवहन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

अब देखना होगा कि छापेमारी का यह अभियान अवैध बालू परिवहन पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है. विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की बात कही जा रही है, ऐसे में आने वाले दिनों में इस अभियान का असर बालू के अवैध कारोबार पर दिखाई देना महत्वपूर्ण होगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही