Search

 
 
 

Jamtara News :  मंत्री इरफान ने कहा-अस्पतालों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अब सिविल सर्जन भी होंगे निलंबित

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सरायकेला में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है.
 

Jamtara :   झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सरायकेला में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत मामले में सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही है. 

 

मंत्री ने सभी सिविल सर्जनों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अस्पताल में इलाज में लापरवाही पाई गई, तो सिर्फ चिकित्सा पदाधिकारी नहीं, बल्कि संबंधित सिविल सर्जन पर भी कार्रवाई की जाएगी. 

 

इरफान अंसारी ने रानीडीह पंचायत अंतर्गत सीलदाहा गांव के रजेया नदी में मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा चालित उद्धह सिंचाई योजना के शिलान्यास कार्यक्रम के दौराम साफ शब्दों में कहा है कि जनता की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही तय होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

 

मंत्री ने जमशेदपुर-घाटशिला में एक डीलर की मौत मामले का भी जिक्र किया करते हुए कहा कि मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि डीलर हमारे परिवार का हिस्सा हैं. मैं पीड़ित परिवार के साथ मे हूं.

 

मंत्री ने कहा केंद्र सरकार पैसा नहीं दे रही है, जिसके कारण पिछले 8 महीनों से डीलरों को कमीशन की राशि का भुगतान नहीं कर पा रहा है. सिचाई योजना को क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए मंत्री ने कहा कि इससे सिंचाई सुविधा मजबूत होगी और ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही