Search

 
 
 

Jamtara News: ऑनलाइन प्रेम जाल में फंसी नाबालिग धनबाद पहुंची, आरोपी गिरफ्तार

मिहिजाम थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से जुड़े संवेदनशील मामले का खुलासा करते हुए पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Jamtara: मिहिजाम थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से जुड़े संवेदनशील मामले का खुलासा करते हुए पोक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से न केवल नाबालिग को सकुशल बरामद किया गया, बल्कि आरोपी को भी कानून के शिकंजे में लाया गया.

 

जानकारी के अनुसार, मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम जाल में फंसा लिया था. आरोपी के झांसे में आकर नाबालिग 26 अप्रैल को घर छोड़कर धनबाद जिले के कालू बाथन पहुंच गई थी.


लड़की के अचानक लापता होने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. इसके बाद पीड़ित पिता ने मिहिजाम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 23/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

 

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए धनबाद के कालू बाथन निवासी गणेश गोराय (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

 

युवाओं के लिए थाना प्रभारी की सख्त चेतावनी


मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने युवाओं और अभिभावकों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दोस्ती और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले संपर्कों में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. एक छोटी सी गलती युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सकती है. कानून ऐसे मामलों में बेहद सख्त है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही