Jamtara News: गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर बगदाहा के समीप रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार 62 वर्षीय युधिष्ठिर महतो की मौत हो गई. मृतक पश्चिम बंगाल के आसनसोल के सालनपुर थाना क्षेत्र के देंदुआ-श्रीरामपुर निवासी थे.
इसे भी पढ़ें:
बताया गया कि युधिष्ठिर महतो देवघर जिले के बगदाहा बसनोली गांव स्थित रिश्तेदार के घर आए थे. रविवार को बाइक से बगदाहा की ओर जाने के दौरान सड़क किनारे खड़ी खराब वैन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूचना पर खागा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

