Search

 
 
 

Jamtara News : चलती ब्रेजा कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 3 सवार

रात करीब 8:30 बजे शेखपुरा गांव के समीप कार में अचानक तकनीकी खराबी के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ. इसके बाद वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.
 
जलती कार.

Jamtara : जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड के शेखपुरा गांव में शुक्रवार की रात बड़ा हादसा टल गया. चित्रा से जामताड़ा की ओर आ रही एक मारुति सुजुकी ब्रेजा कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई. राहत की बात यह रही कि कार पर सवार तीनों लोग समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 8:30 बजे शेखपुरा गांव के समीप कार में अचानक तकनीकी खराबी के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ. इसके बाद वाहन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार उसकी चपेट में आ गई.

 

बताया जा रहा है कि कार में कुल तीन लोग सवार थे. जैसे ही चालक को वाहन में आग लगने का आभास हुआ, उसने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को सड़क किनारे रोक दिया. इसके बाद चालक समेत सभी सवार तत्काल वाहन से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थान पर चले गए.

 

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही