Search

 
 
 

Jamtara News: हत्या के प्रयास मामले में फरार चार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा

जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को कांड संख्या 20/2026 में नामजद चार फरार आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया. नारायणपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर साकेत प्रताप देव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को कांड संख्या 20/2026 में नामजद चार फरार आरोपियों के घर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया. नारायणपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर साकेत प्रताप देव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a), 25(1A), 26, 27 एवं 35 से संबंधित है.

Uploaded Image

जिन फरार अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया गया, उनमें कुतबुल अंसारी (पिता- स्व. शमसुद्दीन अंसारी), जमील अंसारी (पिता- जलील अंसारी), जाहिद अंसारी उर्फ जहाज (पिता- स्व. छुटका मियां) तीनों निवासी ग्राम धरमपुर तथा गफ्फार अंसारी (पिता- लुकमान मियां), निवासी ग्राम हरलाटांड़, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

पुलिस ने बताया कि सभी फरार आरोपी धरमपुर गोली कांड में शामिल थे. जो लंबे समय से फरार चल रहे हैं. न्यायालय के निर्देश पर उनके आवासों पर इश्तेहार चस्पा कर नियत समय के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. यदि इसके बावजूद भी आरोपी उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत अगली कार्रवाई की जाएगी. जिसमें कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया भी शामिल है.

 

नारायणपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और कानून से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही