Search

 
 
 

Jamtara News : ओबीसी को आबादी के हिसाब से मिले अधिकार- मनोज महतो

Jamtara News: मनोज वाजपेयी महतो ने कहा कि आगामी चुनाव में ओबीसी समाज के मतदाताओं का समर्थन पार्टी प्रत्याशी को मिले, इसके लिए संगठन जमीनी स्तर पर काम करेगा. समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.
 
मनोज वाजपेयी महतो का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता.
  • भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का जामताड़ा में स्वागत

Jamtara News : भाजपा ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो मंगलवार को जामताड़ा पहुंचे. गोविंदपुर-साहिबगंज हाइवे स्थित बासपहाड़ी में मितेश साह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज को उसकी आबादी के अनुपात में अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में ओबीसी समाज के मतदाताओं का समर्थन पार्टी प्रत्याशी को मिले, इसके लिए संगठन जमीनी स्तर पर काम करेगा. समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.


भाजपा नेता विनोद मंडल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2019 में सरकार बनने के बाद से ही पूरे प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का माहौल है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है.


मितेश साह ने कहा कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से संथाल परगना में संगठन और मजबूत होगा. इस अवसर पर उत्तम साह, दीनानाथ मंडल, विनोद साह, विक्रम मंडल, विवेक मंडल, नंदू साह, सुधीर साह, रोहित मंडल, संजू मंडल, प्रदीप कुमार, रोहित साह, मिथिलेश मंडल समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं ओबीसी समाज के लोग उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही