Jamtara News : जामताड़ा जिला प्रशासन ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. डीसी आलोक कुमार की पहल पर ‘ऑनलाइन शिक्षा एवं कौशल विकास अभियान-2026’ के तहत विशेष ऑनलाइन क्लासें जल्द शुरू की जाएंगी. इसे लेकर सोमवार को एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में विभिन्न उच्च विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और आईसीटी इंस्ट्रक्टरों को विस्तृत जानकारी दी गई.
जामताड़ा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
डीसी ने कहा कि डिजिटल माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक उच्च स्तरीय शिक्षा पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. खासकर कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी कराकर रिजल्ट में सुधार व राज्य स्तरीय मेधा सूची में स्थान दिलाने का लक्ष्य है. ऑनलाइन कक्षाओं में गणित, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान व अर्थशास्त्र जैसे करियर ओरिएंटेड विषयों पर विशेष फोकस रहेगा. प्रतिदिन तीन घंटे की ऑनलाइन पढ़ाई होगी, जिसे एक-एक घंटे के स्लॉट में बांटा गया है.
अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में नोडल की जिम्मेदारी तय होगी. आईसीटी लैब, प्रोजेक्टर, अलग उपस्थिति रजिस्टर व साप्ताहिक समय-सारणी का पालन होगा. डीसी ने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग होगी और लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

