Search

 
 
 

Jamtara News : बैठक में आदेश, सड़क पर बालू ! कर्माटांड़ में डीसी के निर्देशों की जमीनी हकीकत

Jamtara News: कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रैक्टरों के परिचालन की सूचना ने प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. करों की ओर से अवैध बालू लदे करीब 30 व मदनकट्टा, कालाझरिया और सकलपुर होकर करीब 40 ट्रैक्टरों की आवाजाही देखी गई.
 
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर.

Jamtara News : जामताड़ा जिला मुख्यालय में बैठक होती है, निर्देश जारी होते हैं और  अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जाती है. उन्हें एनजीटी के नियमों का हवाला देकर अवैध खनन व परिवहन पर रोक लगाने की बात कही जाती है. लेकिन कर्माटांड़ में तस्वीर कुछ ऐसी नजर आ रही है, मानो आदेश कागज में ही दफन हैं. यहां अवैध बालू लदे ट्रैक्टर फर्राटे भर रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई थी. बैठक में सभी थाना प्रभारियों और सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था. एनजीटी के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने की भी बात कही गई थी. लेकिन बैठक के अगले ही दिन कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में बालू लदे ट्रैक्टरों के परिचालन की सूचना ने प्रशासनिक निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, करों की ओर से अवैध बालू लदे करीब 30 व मदनकट्टा, कालाझरिया और सकलपुर होकर करीब 40 ट्रैक्टरों की आवाजाही देखी गई.

 

Uploaded Image

 

Uploaded Image

Uploaded Image

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर

 


सूत्रों का दावा है कि जयंती नदी से बालू उठाकर कर्माटांड़ क्षेत्र में खपाया जा रहा है. अब सवाल यह है कि जब डीसी का आदेश बुधवार को जारी हुआ, तो गुरुवार को ही उसकी जमीनी हकीकत इतनी अलग कैसे दिखने लगी? क्या आदेश की भनक ट्रैक्टरों तक नहीं पहुंची, या फिर कार्रवाई करने वालों तक ट्रैक्टरों की खबर नहीं पहुंची? कागज पर सख्ती और सड़क पर बालू का खेल. आखिर कर्माटांड़ में किसकी चल रही है? प्रशासन चाहे तो इसका जवाब कार्रवाई से दे सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही