Search

 
 
 

Jamtara News : ट्रेन से गिरकर यात्री गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Jamtara News : यात्री की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी अर्जुन पासवान के रूप में की गई. पुलिस व एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया.
 
घायल को अस्पताल ले जाते लोग.

Jamtara News : जामताड़ा-विद्यासागर रेलखंड में कसियाटांड़ हॉल्ट के पास बुधवार को चलती ट्रेन से गिर करकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. यात्री की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी अर्जुन पासवान के रूप में की गई. हादसे में उसके दोनों पैर टूट गये हैं और सिर में भी गंभीर चोट लगी है.

 

इसे भी पढ़ें


घटना के बाद लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. परिजन काफी चिंतित हैं.


अर्जुन पासवान चलती ट्रेन से किन परिस्थितियों में गिरा, इसका फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि घायल यात्री किस ट्रेन से सफर कर रहा था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही