Search

 
 
 

Jamtara News : 2.57 लाख लाभुकों के खाते में पहुंची 3 माह की पेंशन राशि

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी त्रुटि का शीघ्र समाधान करें.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी त्रुटि का शीघ्र समाधान करें.

 


सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक कयूम अंसारी ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 1,52,720 महिलाओं के खाते में तीन माह (अप्रैल, मई व जून) की राशि भेज दी गई है. वहीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1,05,022 लाभुकों को तीन माह की पेंशन राशि हस्तांतरित की गई. इनमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 79,118, निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12,815, आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1,215, एचआईवी/एड्स पीड़ित सहायता योजना के 74 व स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11,900 लाभुक शामिल हैं.

 

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ सहित सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही