Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' को मिली नई रफ्तार, सोलर पैनल सुविधा केंद्र का हुआ शुभारंभ

Jamtara : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन और आम लोगों को अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर सोलर पैनल लगाने की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जामताड़ा ब्लॉक रोड स्थित मेटाज़ सर्विसेज एंड टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड और अस्टोविजन करियर सोलूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त सहयोग से एक नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया.


इस अवसर पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद, इलेक्ट्रिक सप्लाई सर्किल मैनेजिंग डायरेक्टर सरवर खान तथा अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया. उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर सरवर खान ने कहा कि सौर ऊर्जा एक असीमित व अक्षय ऊर्जा स्रोत है, जो कभी समाप्त नहीं होने वाला है. आने वाले समय में सौर ऊर्जा ही विश्व की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा का माध्यम बनेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी उपलब्ध करा रही है.  जिससे सोलर पैनल लगाने की लागत काफी कम हो जाती है.


सरकार का उद्देश्य है कि देश के अधिक से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठाकर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनें. उन्होंने आगे बताया कि मेटाज़ सर्विसेज एंड टेक्नोलॉजीस सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त कंपनी स्तर पर भी विशेष लाभ उपलब्ध कराती है. साथ ही उपभोक्ताओं को जीरो डाउन पेमेंट पर ऋण सुविधा भी प्रदान की जाती है.  जिससे सोलर पैनल लगवाने के लिए शुरुआत में किसी प्रकार का नकद भुगतान नहीं करना पड़ता. इससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भी यह योजना बेहद आसान और सुलभ बन जाती है. 


कार्यक्रम में उपस्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने कहा कि 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है.  जिसका लक्ष्य देश के प्रत्येक घर तक सौर ऊर्जा पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली की मांग अत्यधिक बढ़ जाती है, जिससे विद्युत व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. यदि अधिक से अधिक घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे तो बिजली की खपत कम होगी और बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होगी. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं. 


सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ मिलने के साथ-साथ बिजली बिल में भी उल्लेखनीय कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. उद्घाटन समारोह में  जामताड़ा जिला के डिस्ट्रीब्यूटर ताहिर अंसारी, तैयब अंसारी, हरीश हारेश अंसारी, मोहम्मद मोफिज, कमरुद्दीन अंसारी, अजय मेहता, विकास यादव इकराम अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सोलर ऊर्जा अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यह न केवल बिजली बिल कम करने का प्रभावी माध्यम है, बल्कि स्वच्छ व हरित ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. सरकार और निजी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से अब जामताड़ा जिले के लोगों के लिए सोलर पैनल लगवाना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो गया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही