Search

 
 
 

Jamtara News : त्योहारी सीजन में पुलिस अलर्ट, पोसोई मोड़ पर चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Jamtara News: पुलिस की टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की. वाहनों के कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गई. पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की.
 
वाहन की जांच करती पुलिस.

Jamtara News : आगामी त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है. एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के पोसोई मोड़ के समीप एसडीपीओ वसीम रजा के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया.

 

इसे भी पढ़ें

 

पुलिस की टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की. वाहनों के कागजात, हेलमेट आदि की जांच की गई. पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने व सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की. कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट समेत सभी यातायात नियमों का पालन करें. उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, थाना प्रभारी मनोज महतो व जवान शामिल थे. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही