Search

 
 
 

Jamtara News : पुलिस ने बीएनएन हाई स्कूल के बच्चों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

Jamtara News: समारोह में डालसा सचिव, जामताड़ा डीएसपी अमित रविदास, साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.
 
कार्यक्रम में भाग लेते पुलिस अधिकारी व अन्य.

Jamtara News : जामताड़ा पुलिस व झालसा के तत्वावधान में मंगलवार को बीएनएन हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. बच्चों को बताया गया कि डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है. अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध एप डाउनलोड करने व अपनी निजी जानकारी, ओटीपी और बैंकिंग विवरण दूसरों के साथ साझा नहीं करें.

 

इसे भी पढ़ें


समारोह में डालसा सचिव, जामताड़ा डीएसपी अमित रविदास, साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के संभावित खतरों और उनसे बचने के उपायों की जानकारी दी. कहा कि साइबर ठगी या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 व 112 पर संपर्क कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही