Search

 
 
 

Jamtara News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस ने पकड़ा, खनन विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा पत्र

Jamtara News: पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान बालू के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई. मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है.
 
बालू लदा ट्रैक्टर

Jamtara News: बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहादहा गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा है. पकड़े गए ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर WB 53 G 9208 बताया गया है. ट्रैक्टर की ट्रॉली में करीब 100 सीएफटी बालू लदा हुआ था.

 

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान बालू के परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए. इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की गई.

इसे भी पढ़ें - 

 

मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को पत्राचार किया गया है. खनन विभाग की जांच के बाद अवैध बालू के स्रोत, परिवहन और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही