Search

 
 
 

Jamtara News : कलशयात्रा के साथ काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

हरिहर धाम घाट से वैदिक मंत्रोच्चार व मां काली के जयघोष के बीच 108 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर जलयात्रा की शुरुआत की. जल लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए काली मंदिर पहुंचे, जहां पूजन-अर्चन के साथ कलश स्थापित किये गये.
 
कलशयात्रा में शामिल महिलाएं व कन्याएं.

Jamtara : जामताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड के कोरीडीह वन में नवनिर्मित काली मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को भव्य कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. हरिहर धाम घाट से वैदिक मंत्रोच्चार व मां काली के जयघोष के बीच 108 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर जलयात्रा की शुरुआत की. जल लेकर श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए काली मंदिर पहुंचे, जहां पूजन-अर्चन के साथ कलश स्थापित किये गये.

 


कलशयात्रा में महिला, पुरुष, युवा, बच्चे समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. मां काली के जयकारे से वातावरण गुंजायमान रहा. रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और पेयजल की व्यवस्था भी की.


प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंदिर में तीन दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. पहले दिन कलशयात्रा व मंदिर प्रवेश पूजन संपन्न हुआ. गुरुवार को पूजा-पाठ के बाद हवन होगा. अंतिम दिन शुक्रवार को कन्या पूजन के बाद महाप्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान का समापन होगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही