Jamtara News : आद्रा सहित विभिन्न रेल मंडलों में रखरखाव और निर्माण कार्यों को लेकर रेलवे ने मेगा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते आसनसोल-आद्रा और मधुपुर-जगदीशपुर रेलखंड से गुजरने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से बाधित रहेगा.
इसे भी पढ़ें
आद्रा मंडल में 2 से 8 नवंबर तक रोलिंग ब्लॉक
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 2 से 8 नवंबर तक रोलिंग ब्लॉक निर्धारित किया गया है. इस दौरान इंजीनियरिंग, टीआरडी और सिग्नल एवं दूरसंचार के तकनीकी कार्य किए जाएंगे. इसके चलते ट्रेन संख्या 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू और ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू 2, 5 और 8 नवंबर को रद्द रहेगी.
वहीं, ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू की 2, 5 और 8 नवंबर को आद्रा और आसनसोल के बीच खंडित रहेगी. ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू का परिचालन 3, 4, 6 और 7 नवंबर को आद्रा स्टेशन तक ही सीमित रहेगा. इन तारीखों में आद्रा-प्रधानखंटा रेलखंड पर इन ट्रेनों की सेवा बाधित रहेगी. ट्रेन संख्या 18184 बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस ब्लॉक के दौरान 45 से 60 मिनट विलंब से चलेगी.
मधुपुर-जगदीशपुर रेलखंड पर चार दिन रहेगा ब्लॉक
आसनसोल मंडल अंतर्गत मधुपुर बायपास परियोजना के तहत पुल संख्या 6A का बॉक्स पुशिंग कार्य किया जाना है. इसके लिए मधुपुर और जगदीशपुर स्टेशन के बीच रेलवे ने ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया है. यह ब्लॉक 5, 8, 23 और 26 नवंबर को प्रभावी रहेगा. इसके कारण ट्रेन संख्या 53515/53516 मधुपुर-गिरिडीह-मधुपुर पैसेंजर का परिचालन प्रभावित होगा. दोनों ट्रेनें 8 और 23 नवंबर को रद्द रहेंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

