Search

 
 
 

Jamtara News : गांधी जयंती पर जामताड़ा में मनाया जाएगा ‘रिफॉर्म उत्सव’

Jamtara News: डीसी आलोक कुमार ने उत्सव के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने इस आयोजन के लिए अपर समाहर्ता को जिला नोडल पदाधिकारी बनाया है.
 
जामताड़ा डीसी आलोक कुमार.

Jamtara News : गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को जामताड़ा जिले में ‘रिफॉर्म उत्सव’ मनाया जायेगा होगा. यह आयोजन राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर किया जा रहा है. केंद्र सरकार के निर्देश के आलोक में इसे पीपल्स प्लान कैंपेन (PPC) ‘सबकी योजना, सबका विकास’ के साथ एकीकृत किया गया है. इसका उद्देश्य आम लोगों को भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण और उपलब्ध डिजिटल सेवाओं की जानकारी देना है.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी आलोक कुमार ने उत्सव के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं. उन्होंने इस आयोजन के लिए अपर समाहर्ता को जिला नोडल पदाधिकारी बनाया है. वहीं, पंचायत, प्रखंड और ग्रामसभा स्तर पर भी समन्वय के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किए गए हैं.


ग्रामसभा के माध्यम से लोगों को डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम (DILRMP) के तहत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी. साथ ही लोगों से योजनाओं को लेकर सुझाव एवं विचार-विमर्श किया जाएगा. डीसी ने अधिकारियों को ‘रिफॉर्म उत्सव’ का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही