Search

 
 
 

Jamtara News : छठ पर यात्रियों को राहत, हावड़ा-लौकहा बाजार के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Jamtara News: ट्रेन संख्या 03031 हावड़ा-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को रात 11 बजे हावड़ा स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 11 नवंबर की शाम 5:45 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी.
 
फाइल फोटो.

Jamtara News : छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष पहल की है. रेलवे ने पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और लौकहा बाजार के बीच दो स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के चलने से झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलेगी. ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के पांच प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है.

 

इसे भी पढ़ें


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03031 हावड़ा-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन 10 नवंबर को रात 11 बजे हावड़ा स्टेशन से खुलेगी और अगले दिन 11 नवंबर की शाम 5:45 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03032 लौकहा बाजार-हावड़ा स्पेशल 11 नवंबर को शाम 7 बजे लौकहा बाजार से खुलेगी और 12 नवंबर को दोपहर 1 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 


आसनसोल मंडल के पांच स्टेशनों पर होगा ठहराव

दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के अंतर्गत आने वाले पांच प्रमुख स्टेशनों पर होगा. इनमें दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन शामिल हैं. इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को छठ पर्व के दौरान यात्रा करने में सहूलियत होगी. दोनों स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और एसी के कोच रहेंगे. 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही