Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर में आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक ,लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

नारायणपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में बुधवार को बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 

Jamtara : नारायणपुर प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में बुधवार को बीडीओ सह सीओ देवराज गुप्ता की अध्यक्षता में आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न पंचायतों में संचालित अबुआ आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

 

बैठक के दौरान बीडीओ देवराज गुप्ता ने बताया कि अबुआ आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के 175 आवास तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के 409 आवास अब भी लंबित हैं. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के कुल 1198 आवासों का निर्माण कार्य शेष है.

 

उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि लंबित आवासों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर आवास का लाभ मिल सके. उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया.

 

बैठक में पीएम आवास ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शैलेश कुमार के अलावा पंचायत सचिव सुचिता मरांडी, पूजा मांझी, अनिकेत कुमार सिंह, पानसर मरांडी, अमरेंद्र झा, शिशु धीवर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही