Search

 
 
 

Jamtara News :  नारायणपुर थाने के पास से रातभर गुजर रहे बालू लदे वाहन, SDPO बोले-होगी कार्रवाई

नारायणपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन का खेल एक बार फिर चर्चा में है.  स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बालू लदे वाहन बेखौफ होकर नारायणपुर थाना के पास से गुजर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई करता नहीं दिख रहा है.  इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.
 

Jamtara :  नारायणपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन का खेल एक बार फिर चर्चा में है.  स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बालू लदे वाहन बेखौफ होकर नारायणपुर थाना के पास से गुजर रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई करता नहीं दिख रहा है.  इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं.

 

Uploaded Image

 

ग्रामीणों का कहना है कि बालू लदे ट्रैक्टर और अन्य वाहन देर रात लगातार सड़कों पर दौड़ते हैं. हैरानी की बात यह है कि ये वाहन थाना क्षेत्र से होकर गुजरते हैं, फिर भी इन पर रोक लगाने या जांच करने की पहल नहीं की जाती है. लोगों का आरोप है कि एनजीटी सिर्फ कागजों में दिखाई देती है.

 

Uploaded Image

 

प्रशासन की ओर से समय-समय पर कार्रवाई की बातें तो होती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति जस की तस बनी हुई है. मामले को लेकर जब एसडीपीओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा नही होना चाहिए. मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अवैध बालू परिवहन की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Uploaded Image

 

इधर, क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि जब थाने के आसपास से ही अवैध बालू लदे वाहन गुजर रहे हैं तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. लोगों की निगाहें अब पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही