Search

 
 
 

Jamtara News: ICPS के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए स्क्रूटनी पूरी, 26 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

Jamtara News: जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि ICPS के अंतर्गत जिला स्तरीय रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए प्रकाशित विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदनों की जांच की गई. जांच के बाद अहर्ता रखने वाले तथा अहर्ता नहीं रखने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है. दावा-आपत्ति स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक के माध्यम से कार्यालय अवधि में ही स्वीकार की जाएगी.
 
जामताड़ा समाहरणालय

Jamtara News: समेकित बाल संरक्षण योजना (ICPS) के तहत जिला स्तरीय पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति को लेकर प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी कर ली गई है. स्क्रूटनी समिति एवं जांच दल द्वारा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि ICPS के अंतर्गत जिला स्तरीय रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति के लिए प्रकाशित विज्ञापन संख्या 01/2025 के आलोक में अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदनों की जांच की गई. जांच के बाद अहर्ता रखने वाले तथा अहर्ता नहीं रखने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है.

 

प्रकाशित सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई दावा या आपत्ति है, तो वह 26 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है. इसके लिए अभ्यर्थियों को साक्ष्य एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ लिखित आवेदन जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय, जामताड़ा, ब्लॉक-सी, समाहरणालय परिसर में भेजना होगा.

 

दावा-आपत्ति स्पीड पोस्ट या निबंधित डाक के माध्यम से कार्यालय अवधि में ही स्वीकार की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इसके अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त होने वाले दावे अथवा आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा. पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रकाशित सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.jamtara.nic.in पर देखी जा सकती हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही