Search

 
 
 

Jamtara News : नारायणपुर में एसडीओ का छापा , 1000 सीएफटी अवैध बालू जब्त

Jamtara News : मामले में खान निरीक्षक अजीत कुमार चौधरी के आवेदन पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप है.
 
जब्त बालू.

Jamtara News : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने मंगलवार को अवैध बालू के खनन व भंडारण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान दुधपनिया गांव में करीब 1000 सीएफटी बालू जब्त किया गया. जब्त बालू को नारायणपुर थाना को सौंप दिया गया. छापेमारी दल में जामताड़ा एसडीओ अनंत कुमार, नारायणपुर सीओ देवराज गुप्ता, थाना प्रभारी मुराद हसन व खान निरीक्षक अजीत कुमार चौधरी शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें


इस मामले में खान निरीक्षक अजीत कुमार चौधरी के आवेदन पर नारायणपुर थाना में कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप है. एसडीओ ने बताया कि जिले में बालू के अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही