Search

 
 
 

Jamtara News :  करमाटांड़ में मिठाई दुकान में दूसरी बार चोरी, छत तोड़कर ले उड़े नकदी

Jamtara News : दुकानदार चंदन कुमार साह ने बताया कि दुकान के गल्ले में करीब तीन से चार हजार रुपये रखे हुए थे. सोमवार को चोरी की जानकारी मिलने पर उन्हें घटना का पता चला. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है
 
मिठाई दुकान में चोरी

Jamtara News :  करमाटांड़ के सुभाष चौक स्थित चंदन कुमार साह की मिठाई दुकान में रविवार की रात चोरों ने दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान की एलबेस्टर की छत तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब तीन से चार हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. हालांकि, दुकान में रखी मिठाइयों को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया.

 

 

दुकानदार चंदन कुमार साह ने बताया कि दुकान के गल्ले में करीब तीन से चार हजार रुपये रखे हुए थे. सोमवार को चोरी की जानकारी मिलने पर उन्हें घटना का पता चला. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है. एक ही दुकान में दूसरी बार चोरी होने से वह चिंतित हैं. घटना की सूचना करमाटांड़ थाना पुलिस को दे दी गई है. लगातार दूसरी बार चोरी की घटना से दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही