Jamtara News : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहेबगंज हाईवे पर मोहनपुर के समीप मंगलवार को चांदनी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, चांदनी बस धनबाद से दुमका जा रही थी. इसी दौरान जामताड़ा की ओर से धनबाद जा रहे एक ट्रक से मोहनपुर के समीप उसकी भिड़ंत हो गई.
घटना में घायल यात्रियों की पहचान देवलबाड़ी गांव निवासी 65 वर्षीय विनोद दास,धनबाद निवासी तीन वर्षीय मानसीका सिन्हा, देवलबाड़ी निवासी करुणा देवी, सोनाराठाढ़ी निवासी मुंताज अंसारी, दुमका निवासी मरियम मुर्मू, पालोजोरी निवासी दिवाकर भंडारी और असमा देवघर निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है.
घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया.
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के बारे में पता लगाया जा रहा है.

