Search

 
 
 

Jamtara News : स्केटिंग करते चार धाम की यात्रा पर निकले सिंटू सरगम, हुआ भव्य स्वागत

Jamtara News : सिंटू सरगम ने बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर का दर्शन कर अपनी यात्रा का पहला पड़ाव पूरा किया है. इसके बाद वे अब भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी की ओर रवाना हो चुके हैं.
 
जामताड़ा में सिंटू सरगम का स्वागत करते लोग.

Jamtara News : झारखंड के गोड्डा जिले के युवा स्केटिंग खिलाड़ी सिंटू सरगम ने देश के 12 ज्योतिर्लिंग व चार धाम की अनोखी यात्रा शुरू की है. स्केटिंग करते धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले सिंटू मंगलवार शाम जामताड़ा पहुंचे. यहां कोर्ट मोड़ के समीप स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

 

इसे भी पढ़ें


अधिवक्ता सत्येंद्र राउत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सिंटू सरगम से मुलाकात कर उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली. लोगों ने उनके साहस, समर्पण और अनूठे प्रयास की सराहना करते हुए आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं.


सिंटू सरगम ने बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर का दर्शन कर अपनी यात्रा का पहला पड़ाव पूरा किया है. इसके बाद वे अब भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी की ओर रवाना हो चुके हैं. लगभग एक वर्ष तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वे देश के 12 ज्योतिर्लिंगों व चारों धाम की यात्रा स्केटिंग के माध्यम से पूरी करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं.


सिंटू ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन करना नहीं है. वे सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और देश की धार्मिक विरासत के प्रति युवाओं को जागरूक करने का संदेश भी देना चाहते हैं. आधुनिक जीवनशैली और बदलते परिवेश में युवा धीरे-धीरे अपनी संस्कृति और संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं. ऐसे में स्केटिंग के माध्यम से वे युवाओं को अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही