Search

 
 
 

Jamtara News : जिले में एसआईआर अभियान तेज, 37.94% मतदाताओं तक पहुंचा एन्यूमरेशन फॉर्म

जामताड़ा जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से चला रहा है. जिले की दोनों विधानसभा सीटों नाला व जामताड़ा में अब तक कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 2,16,521 तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं. यह कुल मतदाताओं का 37.94 प्रतिशत है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara : जामताड़ा जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान तेजी से चला रहा है. डीसी आलोक कुमार के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान की प्रगति की सोमवार को समीक्षा की गई. जिला प्रशासन के जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले की दोनों विधानसभा सीटों नाला व जामताड़ा में अब तक कुल 5,70,633 मतदाताओं में से 2,16,521 तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं. यह कुल मतदाताओं का 37.94 प्रतिशत है. वहीं 26,673 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है.

 


नाला विधानसभा क्षेत्र में 2,43,895 मतदाताओं में से 95,754 फॉर्म वितरित किए गए हैं, जो 39.26 प्रतिशत है. यहां 12,262 फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है. वहीं, जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में 3,26,738 मतदाताओं में से 1,20,767 को फॉर्म वितरित किए गए हैं, जो 36.96 प्रतिशत है. यहां 14,411 फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं.


डीसी आलोक कुमार ने सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ व एईआरओ को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक पात्र मतदाता तक एन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचाना सुनिश्चित करें. साथ ही प्राप्त फॉर्मों के डिजिटाइजेशन कार्य में भी तेजी लाएं.


उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए एन्यूमरेशन फॉर्म को जल्द भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही