Search

 
 
 

Jamtara News : जिले में एसआईआर अभियान शुरू, कोई योग्य मतदाता सूची से नहीं होगा बाहर- डीसी

डीसी आलोक कुमार ने जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या-243 का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं तक गणना फॉर्म (Enumeration Form) पहुंचाने की तैयारियों का जायजा लिया.
 

Jamtara : जामताड़ा जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की मंगलवार से शुरुआत हो गई है. अभियान के तहत सभी बूथों पर बीएलओ, बीएलए-2 व मतदाताओं के साथ बैठक आयोजित कर पुनरीक्षण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज समेत महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई.


डीसी आलोक कुमार ने जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या-243 का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाताओं तक गणना फॉर्म (Enumeration Form) पहुंचाने की तैयारियों का जायजा लिया. साथ ही बीएलओ व बीएलए-2 के साथ बैठक कर एसआईआर को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए जागरूकता संबंधी लीफलेट्स के माध्यम से मतदाताओं को अभियान की जानकारी दी गई.


डीसी ने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित ल अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि 29 जुलाई तक जिले के सभी बीएलओ घर-घर जाकर दो प्रतियों में आंशिक रूप से भरे गणना प्रपत्र वितरित करेंगे. इनमें से एक प्रति भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित बीएलओ को वापस करनी होगी.

 

उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा, त्रुटियों का सुधार किया जाएगा और सभी मतदाताओं के विवरण का सत्यापन किया जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा.


इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी, सीओ अविश्वर मुर्मू, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत सहित सभी बीएलओ, बीएलए-2 व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही