Jamtara News : जामताड़ा जिले में जरूरतमंदों को राशन वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए 1 अक्टूबर से स्मार्ट-पीडीएस व्यवस्था लागू होगी. इसके तहत छह माह से राशन का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्डों को ‘साइलेंट कार्ड’ के रूप में चिह्नित कर निष्क्रिय किया जाएगा. ऐसे कार्डधारकों को ई-केवाईसी और भौतिक सत्यापन के लिए तीन माह का समय मिलेगा. निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर कार्ड स्थायी रूप से निरस्त किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें
आधार मिलान के दौरान दोहरे लाभार्थी पाए जाने पर उन्हें भी अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जाएगा. संबंधित परिवार के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस से सूचना भेजी जाएगी. सत्यापन में सही पाए जाने पर लाभार्थी का नाम एक ही वैध राशन कार्ड में सक्रिय रखा जाएगा. जिला प्रशासन ने कार्डधारकों से अपील की है कि वे निकटतम पीडीएस दुकान या प्रज्ञा केंद्र जाकर जल्द ई-केवाईसी करा लें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

