Search

 
 
 

Jamtara News: SP ने की मासिक अपराध समीक्षा, लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे.
 

Jamtara: जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. बैठक में सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे. 

 

बैठक के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अप्रैल माह से अब तक कुल 364 वारंटों का निष्पादन एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है. वहीं फतेहपुर एवं बिंदापाथर थाना क्षेत्र में पूर्व के लूट, हत्या एवं धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी कर विभिन्न कांडों में कुल 28 आरोपियों को जेल भेजा गया है. 

 

बैठक में सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक थाना कार्यालय में उपस्थित रहकर आम जनता की शिकायतें सुनने और उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिन थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में महत्वपूर्ण घटनाएं हुई हैं. वहां के थाना प्रभारियों को मामलों के जल्द उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए गए. 

 

पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों पर विशेष सख्ती बरतने के निर्देश देते हुए साइबर, नारायणपुर एवं करमाटांड़ सहित संबंधित थाना प्रभारियों को सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा. इसके अलावा महिला, नाबालिग बच्चों तथा एससी-एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में बिना विलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया. 

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी थाना प्रभारी प्रत्येक माह थाना स्तर पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे. साथ ही सड़क दुर्घटना रोकथाम, यातायात जागरूकता, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, बाल विवाह और साइबर अपराध से बचाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. 

 

पुलिस अधीक्षक ने बेहतर कार्य करने वाले थाना प्रभारियों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया तथा सभी पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही