Search

 
 
 

Latehar News: पुल के नीचे मिला अज्ञात व्येक्ति का शव, हत्याी की आशंका

जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यमक्ति का शव एक पुल के नीचे बरामद किया गया है. मृतक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हैं, इस कारण हत्याा कर शव को यहां फेंके जाने का कयास लगाया जा रहा है.
 

Latehar: जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यमक्ति का शव एक पुल के नीचे बरामद किया गया है. मृतक के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हैं, इस कारण हत्याा कर शव को यहां फेंके जाने का कयास लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार लातेहार-चतरा सीमा पर नावाडीह गांव के समीप रविवार दोपहर लोगों ने शव को पुल के नीचे देखा और इसकी जानकारी  पुलिस को दी. 


शव की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की उम्र  35 से 40 वर्ष बताई आंकी जा रही है. पुलिस के अनुसार मृतक ने भूरे रंग का जींस और सफेद छींटदार फूल शर्ट तथा अंदर लाल रंग की गंजी पहन रखी थी. उसकी लंबाई करीब पांच फीट छह इंच है. सिर पर बाल नहीं है और शरीर थोड़ा मोटा है. मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए पाए गए हैं, जिससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. बरियातू थाना पुलिस ने आसपास के थानों एवं आम लोगों से अपील की है, कि यदि किसी क्षेत्र में इस हुलिये के व्यक्ति की पहचान होती है. तो तत्काल बरियातू थाना, जिला लातेहार को सूचना दें. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही