Search

 
 
 

Ranchi News: करमटोली से साइंस सिटी तक बनेगा 351 करोड़ का फ्लाईओवर, मिलेगी जाम से राहत

रांचीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजधानी में करमटोली से साइंस सिटी तक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 351 करोड़ 14 लाख 44 हजार 800 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.
 

Ranchi: रांचीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. राजधानी में करमटोली से साइंस सिटी तक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना के लिए 351 करोड़ 14 लाख 44 हजार 800 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.

 

यह फ्लाईओवर सर्विस रोड समेत कुल 3.216 किलोमीटर लंबा होगा. परियोजना का उद्देश्य शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करना और लोगों को जाम से राहत दिलाना है. फ्लाईओवर बनने के बाद करमटोली से साइंस सिटी तक सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा.

 

परियोजना के तहत सिर्फ फ्लाईओवर ही नहीं, बल्कि सड़क के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसमें भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टिंग, वनरोपण और लैंडस्केपिंग जैसे कार्य भी शामिल हैं.

 

सरकार ने इस प्रोजेक्ट को दो चरणों में पूरा करने की योजना बनाई है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जाएगा. इस दौरान करीब 210.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं शेष 40% काम वित्तीय वर्ष 2027-28 में पूरा होगा, जिस पर करीब 140.45 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.

 

इस पूरे प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार को सौंपी गई है. प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी भी मिल चुकी है, जिसके बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो गया है. फ्लाईओवर बनने से राजधानी के लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही