Search

 
 
 

Rail Journey Alert: झारखंड में रोलिंग ब्लॉक का असर, कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, TRD और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग रेल पटरी के रखरखाव के लिए जरूरी मेंटेनेंस कार्य करने वाली है. इसके लिए 11 मई से 17 मई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जाएगा. जिसके चलते कई ट्रेनों परिचालन प्रभावित होंगे.
 

Ranchi: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, TRD और सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन विभाग रेल पटरी के रखरखाव के लिए जरूरी मेंटेनेंस कार्य करने वाली है. इसके लिए 11 मई से 17 मई तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम चलाया जाएगा. जिसके चलते कई ट्रेनों परिचालन प्रभावित होंगे. 

 

इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार 68079/68080 भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह मेमू 12 मई, 15 मई और 17 मई को रद्द रहेगी. वहीं 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू 15 मई को और 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू 17 मई को रद्द रहेगी.

 

इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त और प्रारंभ किया जाएगा. 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू 13 मई, 15 मई, 16 मई और 17 मई को आद्रा तक ही चलेगी. इस दौरान आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में ट्रेन सेवा रद्द रहेगी.

 

68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू 11 मई को आद्रा तक ही संचालित होगी. वहीं 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 14 मई को आद्रा तक ही चलेगी. इस दौरान संबंधित खंडों में ट्रेन सेवा प्रभावित रहेगी.

 

रेलवे ने बताया कि 18036 हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 13 मई और 16 मई को हटिया से 120 मिनट की देरी से खुलेगी. इसके अलावा 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस 12 मई को चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी मार्ग के बजाय चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से चलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही