Search

 
 
 

Jamtara News : एसपी ने बागडेहरी व कुंडहित थाना का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

एसपी शंभु कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के बागडेहरी व कुंडहित थाना तथा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना के बैरक, मेस, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की.
 
थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एसपी शंभु कुमार सिंह.

Jamtara : जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के बागडेहरी व कुंडहित थाना तथा चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना के बैरक, मेस, परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की. थाना प्रभारियों व संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध पर रोक के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

 


एसपी ने पुलिस अधिरारियों को अपराध पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने, फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी व लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया. कहा कि आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने व संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने को कहा. मौके पर नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, कुंडहित के पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही