Search

 
 
 

Jamtara News : एसपी ने जामताड़ा थाना व जिला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

एसपी शंभु कुमार सिंह ने गुरुवार को जामताड़ा सदर थाना व जिला नियंत्रण कक्ष/डायल-112 का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस की कार्यशैली की गहन समीक्षा की.
 
थाना प्रभारी से जानकारी लेते एसपी शंभु कुमार सिंह.

Jamtara : जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह ने गुरुवार को जामताड़ा सदर थाना व जिला नियंत्रण कक्ष/डायल-112 का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस की कार्यशैली की गहन समीक्षा की. थाना प्रभारी मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व डायल-112 में प्रतिनियुक्त कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. थाना प्रभारी से कहा कि गंभीर अपराध के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें, सघन गश्ती चलाने, बैंक, एटीएम, ज्वेलरी दुकानों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया.

 

 

एसपी ने चोरी एवं गृहभेदन जैसे मामलों के शीघ्र उद्भेदन कर संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा ऐसे अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने को कहा. साथ ही थाना आने वाले आम लोगों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया. मौके पर एसडीपीओ विकास आनंद लागूरी भी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही