Search

 
 
 

Jamtara News : SIR की सुनवाई को लेकर विशेष शिविर, दोपहर तक पहुंचे 70 मतदाता

Jamtara News : सुबह से ही पंचायत भवन में मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. मतदाताओं ने एसआईआर से संबंधित नोटिस, नाम और दस्तावेजों से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा.
 
शिविर में पहुंचे मतदाता.

Jamtara News : मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी नोटिस की सुनवाई व दावा-आपत्ति को लेकर गुरुवार को नावाडीह पंचायत भवन में विशेष शिविर लगा. यह शिविर सीओ देवराज गुप्ता की निगरानी में लगा. पहले दिन दोपहर तक करीब 70 मतदाता ही पंचायत शिविर में पहुंचे थे.

 

इसे भी पढ़ें


सुबह से ही पंचायत भवन में मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. मतदाताओं ने एसआईआर से संबंधित नोटिस, नाम और दस्तावेजों से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखा. अधिकारियों एवं कर्मियों ने मतदाताओं की समस्याएं सुनते हुए आवश्यक दस्तावेज और दावा-आपत्ति की प्रक्रिया की जानकारी दी.


सीओ देवराज गुप्ता ने बताया कि बारिश के कारण सुबह में कम मतदाता पहुंचे. दोपहर बाद मौसम में सुधार होने पर लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है. निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई की जा रही है और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही