Search

 
 
 

Jamtara News : भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाएं, रैयतों को मुआवजा का भुगतान जल्द करें- डीसी

डीसी ने भू-अर्जन से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाओं एनएच-419 पर कानगोई आरओबी निर्माण, रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक सड़क निर्माण तथा गोलपहाड़ी व भंडारो क्षेत्र में नए ब्रिज निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय सभागार विभिन्न परियोजनाओं के भू अर्जन कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की. उन्होंने एनएच व अन्य सड़क परियोजनाओं से जुड़े लंबित मामलों, रैयतों को मुआवजा भुगतान, वाउचर संग्रहण व तकनीकी अड़चनों की विस्तार से जानकारी ली. भू-अर्जन कार्यों में तेजी लाने और रैयतों को लंबित मुआवजा का भुगतान जल्द करने का निर्देश दिया.


डीसी ने भू-अर्जन से जुड़ी तीन प्रमुख परियोजनाओं एनएच-419 पर कानगोई आरओबी निर्माण, रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक सड़क निर्माण तथा गोलपहाड़ी व भंडारो क्षेत्र में नए ब्रिज निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. कहा कि भू-अर्जन कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता और लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

 

समीक्षा में बताया गया कि रूपनारायणपुर पथ परियोजना के तहत कुल 6054 प्रभावित रैयतों में से 3471 को मुआवजा राशि का पोर्टल के माध्यम से भुगतान किया जा चुका है. शेष रैयतों के भुगतान को लेकर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया. परियोजना के अंतर्गत कुल 28 मौजा शामिल हैं, जिनमें पूरक नोटिस जारी कर प्राथमिकता के साथ भू अर्जन कार्य पूरा करने को कहा गया.


उन्होंने गोलपहाड़ी परियोजना में वृक्ष क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि जमा कराने, एफआरए अप्रूवल, फॉरेस्ट क्लीयरेंस सहित अन्य लंबित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने के निर्देश दिए. बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, डीपीआरओ पंकज कुमार रवि, मोर्थ व एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता, करमाटांड़ सीओ चोनाराम हेंब्रम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही